मवेशियों की अवैध परिवहन पर त्वरित कार्रवाई, 04 आरोपी गिरफ्तार कर 06 नग मवेशी एवं पिकअप वाहन जप्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थी युवराज साहू की रिपोर्ट पर दिनांक 23.04.2026 की रात्रि चिखली चौक के पास संदेहास्पद पिकअप वाहन क्रमांक CG 05 D 1007 को रोककर जांच की गई। पूछताछ एवं निरीक्षण के दौरान वाहन में 06 नग मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जाना पाया गया। मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण : मवेशियों का अवैध परिवहन एवं पशु क्रूरता।
▪️ घटनास्थल : चिखली चौक, दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. निर्मल मनेश्वर, उम्र 38 वर्ष, निवासी मुंडीवाड़ा वार्ड क्रमांक 10, थाना कटंगी, जिला बालाघाट (म.प्र.)
2. तुलसीराम नागेश्वर, उम्र 60 वर्ष, निवासी घोपटोला मुंडीवाड़ा, थाना कटंगी, जिला बालाघाट (म.प्र.)
3. जयपाल नागेश्वर, उम्र 43 वर्ष, निवासी घोपटोला मुंडीवाड़ा, थाना कटंगी, जिला बालाघाट (म.प्र.)
4. भगतराम खरे, उम्र 43 वर्ष, निवासी बोरीखुर्द, थाना अरी, जिला सिवनी (म.प्र.)
▪️ जप्त सामग्री :
1. पिकअप वाहन क्रमांक CG 05 D 1007, कीमती लगभग ₹1,50,000/-
2. 06 नग मवेशी (02 पड़वा, 03 पड़िया, 01 बछिया), कीमती ₹82,000/-
कुल जुमला कीमती : ₹2,32,000/-
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में चिखली चौकी पुलिस स्टाफ एवं पेट्रोलिंग टीम की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा सतर्कता पूर्वक संदेहास्पद वाहन की जांच कर अवैध परिवहन का खुलासा किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि पशु क्रूरता, अवैध परिवहन अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




