chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

सुरक्षा मानकों के सुदृढ़ीकरण हेतु बीएसपी में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित…

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में सुरक्षा सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से सेफ्टी वारियर्स एवं सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेफ्टी वारियर्स की गतिविधियों एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) एस. के. अग्रवाल एवं मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) देवदत्त सतपथी ने की। बैठक में सहित संयंत्र के विभिन्न विभागों के सेफ्टी वारियर्स समूह के सदस्य उपस्थित थे। बैठक का एक प्रमुख आकर्षण सेफ्टी वारियर्स द्वारा संचालित व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान रहा।

सेफ्टी वारियर्स द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सघन रोड कैंपेनिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के अंतर्गत वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरों, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के जोखिमों तथा कार में सीट बेल्ट न पहनने के दुष्परिणामों के प्रति विशेष जागरूकता फैलाई जा रही है।

बैठक में भविष्य में नशे की अवस्था में वाहन संचालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा वाहन चलाते समय मोबाइल के उपयोग पर नियंत्रण हेतु प्रभावी उपायों पर भी चर्चा की गई। संयंत्र में गैस एवं युटिलिटी पाइपलाइन के नीचे पेड़ों एवं टहनियों के कारण संभावित क्षति की समस्या के समाधान हेतु एक सप्ताह का विशेष लाइन मॉनिटरिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

इसके अंतर्गत दो समूह गठित कर पूरे संयंत्र क्षेत्र में विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा, ताकि समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) एस. के. अग्रवाल ने कहा “सेफ्टी वारियर्स का योगदान हमारी ‘जीरो हार्म’ सुरक्षा दृष्टि को साकार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्य महाप्रबंधक देवदत्त सतपथी ने अपने उद्बोधन में कहा, यह समूह पूरे सेल परिवार के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनका उत्साहपूर्ण योगदान बीएसपी में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button