सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, मंगलसूत्र तोड़कर सोना रखने का खुलासा…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : दिनांक 12.04.2026 को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके मकान के पीछे के दरवाजे से प्रवेश कर सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 296, 351(3), 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही आरोपी ज्ञान दास गर्ग को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ प्रार्थिया के घर में पीछे के दरवाजे से प्रवेश कर मंगलसूत्र चोरी कर लिया था तथा बाद में उसे तोड़कर सोने की पत्तियां रख ली एवं शेष भाग नाले में फेंक दिया।
आरोपी की निशानदेही पर सोने की पत्तियां बरामद की गई हैं। प्रकरण में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
▪️ घटना का कारण : सूने मकान को लक्षित कर चोरी की घटना कारित करना
▪️ घटनास्थल : शहीद वीर नारायण सिंह नगर, भिलाई, थाना छावनी क्षेत्र
▪️ आरोपी का नाम :
1. ज्ञान दास गर्ग, उम्र 31 वर्ष, निवासी शहीद वीर नारायण सिंह नगर, भिलाई, थाना छावनी, दुर्ग
2. होरी लाल सोनवानी (फरार)
▪️ जप्त सामग्री : 1. सोने के मंगलसूत्र की पत्तियां (कीमती लगभग 10,000 रुपये)
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना छावनी पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई रही, जिसमें विवेचना अधिकारी एवं स्टाफ द्वारा आरोपी की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घरों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




