chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़

नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी– जामगांव आर में गांजा बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : दिनांक 14.04.2026 को थाना जामगांव आर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बटरेल स्थित राजा तालाब, शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी ताराचंद देवांगन के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखा 2.500 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹1,25,000/-) एवं बिक्री रकम ₹1,300/- जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त गांजा देवानंद सोनवानी से खरीदना बताया गया। तत्पश्चात आरोपी देवानंद सोनवानी की पतासाजी कर उसे भी गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 33/2025 धारा 20(B)(ii)(B) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

▪️ घटना स्थल : राजा तालाब के पास, शिव मंदिर के समीप, ग्राम बटरेल, थाना जामगांव आर, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. ताराचंद देवांगन, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम बटरेल, थाना जामगांव आर, जिला दुर्ग
2. देवानंद सोनवानी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम अरकार, थाना सनोद, जिला बालोद

▪️ जप्त सामग्री :

1. 2.500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत ₹1,25,000/-)
2. नगदी रकम ₹1,300/-
कुल जप्ती कीमत : ₹1,26,300/-

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना जामगांव आर पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button