
दुर्ग / समाज कल्याण विभाग जिला दुर्ग द्वारा एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजनांतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर के सहयोग से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 18 फरवरी 2026 को भिलाई-03, 19 फरवरी 2026 को नगर पालिक निगम सुपेला भिलाई तथा 20 फरवरी 2026 को जिला पंचायत परिसर दुर्ग में आयोजित चिन्हांकन शिविर में चयनित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण 30 मार्च 2026 को मानस भवन (रविशंकर स्टेडियम के पास) दुर्ग में मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान चिन्हित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सामान्य ट्राइसाइकिल, वॉकर, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर, स्मार्ट केन, कृत्रिम पैर सहित विभिन्न सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा चिन्हांकन शिविर में चयनित दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे वितरण दिवस पर अपने टोकन/पर्ची अनिवार्य रूप से साथ लाएं, ताकि निर्धारित सूची के अनुसार सहायक उपकरणों का वितरण सुचारू रूप से किया जा सके।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




