छत्तीसगढ़भिलाई

सिंटर प्लांट–3 में हॉट एयर फैन का कमीशनिंग, डीकार्बोनाइजेशन एवं कार्यकुशलता को मिला प्रोत्साहन

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र में सतत एवं पर्यावरण अनुकूल इस्पात उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 20 मार्च, 2026 को सिंटर प्लांट–3 के मशीन–1 में हॉट एयर फैन (अनक्लीन–1 एवं 2) का सफलतापूर्वक पुनः संचालन एवं लोकार्पण किया गया। उल्लेखनीय है कि ये फैन पिछले 12 वर्षों से निष्क्रिय थे, जिन्हें संयंत्र के डीकार्बोनाइजेशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत पुनर्जीवित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) बी. के. बेहेरा ने हॉट एयर फैन का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक (मेकैनिकल) प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (शॉप्स) एच. के. सचदेव, मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी एवं एसपी–3) सजीव वर्गीज तथा महाप्रबंधक (ऑपरेशन, एसपी–3) एस. सी. चंवारिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है हॉट एयर फैन के कमिशन कर पुनः संचालन से वायु संचार में सुधार होगा तथा अपशिष्ट ऊष्मा का प्रभावी उपयोग संभव हो सकेगा। इससे प्रक्रिया की स्थिरता एवं तापमान नियंत्रण में सुधार होने के साथ-साथ प्रति टन सिंटर में कोक की खपत लगभग 0.5 किलोग्राम तक कम होगा, जिससे संयंत्र के समग्र कार्बन फुटप्रिंट में भी कमी आएगी।

इस उपलब्धि को महाप्रबंधक (एमएम, एसपी–3) आई. वी. रमणा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया, जिनकी टीम ने योजना निर्माण, पुनर्नवीनीकरण एवं कमीशनिंग तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्य में महाप्रबंधक ए. के. बेडेकर, आर. डी. शर्मा, उप महाप्रबंधक एम. यू. राव, उप महाप्रबंधक एस. सतपथी सहायक महाप्रबंधक (पीईएम) वी. के. सैनी, सहायक महाप्रबंधक एस. सी. साहू, उप प्रबंधक दिनेश माणिकपुरी, वरिष्ठ प्रबंधक केवल कुमार साहू, जितेश एच. साहनी, विपिन मौर्य, सहायक प्रबंधक आर. एल. साहू एवं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस पहल में संयंत्र के अन्य विभागों का भी सहयोग प्राप्त हुआ, जिसमें महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) बी. मधु पिल्लई, वरिष्ठ प्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) एस. के. पाटिल, महाप्रबंधक (सीईडी) बी. एन. झा, उप महाप्रबंधक (एचएमई) संतोष के. साहू, उप प्रबंधक (एचएमई) अतुल भाडे एवं सहायक महाप्रबंधक (पीएलईएम) एस. के. सारंगी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button