छत्तीसगढ़दुर्ग

सड़क सुरक्षा माह 2026: दुर्ग पुलिस ने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली, नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा…

दुर्ग :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, विजय अग्रवाल* के निर्देश पर एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ) के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं इस अभियान में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने हेतु तथा सुरक्षित परिवहन, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक *”सड़क सुरक्षा माह 2026″* का आयोजन जिला स्तरीय पर किया जा रहा है।

यातायात पुलिस दुर्ग सड़क सुरक्षा माह 2026 के दौरान लगातार विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें जन जागरूकता रैली के तहत कल दिनांक को भिलाई 03 क्षेत्र में भिलाई तीन थाना से *हेलमेट रैली* निकाली गई उक्त हेलमेट रैली भिलाई तीन थाना से – सिरसा गेट चौक – चरोदा- जंजगीरी से वापस यातायात जोन भिलाई तीन में समापन हुआ।

इसी प्रकार आज दिनांक को भी भिलाई भट्टी थाना से एक हेलमेट रैली का आयोजन किया गया जिसमें थाना के साथ यातायात पुलिस दुर्ग, CISF के जवान एवं गणमान्य नगरीकगण शामिल हुए हेलमेट रैली भट्टी थाना से सेक्टर 4- सेक्टर 4 मार्केट – सेक्टर 2 – सेक्टर 2 मार्केट से सेंट्रल रिवेन्यू मार्ग होते हुए मुर्गा चौक से वापस भिलाई भट्टी थाना में समापन हुआ !

दुर्ग पुलिस द्वारा आगामी दिनों यह हेलमेट रैली का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के थाना क्षेत्र में भी किया जाएगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button