chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ अभियान तेज, नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई…

दुर्ग/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में दुर्ग पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान चलाकर रात्रि के समय सडक दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक कारण वाहन चालक का नशे में वाहन चलाना पाया गया है ऐसी सडक दुर्घटनाओं पर अकुंश लगाने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत प्रतिदिन देर रात्रि तक जिले के प्रमुख अलग अलग मार्ग एवं ग्रे/ब्लेक स्पॉट स्थल पर वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक कर नशे में वाहन चलाने वाले चालको पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विगत 11 माह 25 दिन में जिले में विशेष पाइंट लगाकर नशे में वाहन चलाने वाले पर कार्यवाही करने वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक किया गया जिसमें कुल-1309 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 एवं अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही कर वाहन जप्त किया गया और अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालको से ड्रिंक एंड ड्राइव के धारा के तहत 10 हजार रूपये एवं अन्य धाराओं में कुल 1 करोड़ 33 लाख 89 हजार 800 रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। ऐसे वाहन चालको के लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भी भेजा जा रहा है।

अपील:- यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है की अपनी और दूसरो की सुरक्षा के लिए नशे में कदापि वाहन ना चलाए!

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button