
25 से 28 दिसंबर तक पुरुष व महिला वर्ग की होगी रोमांचक प्रतियोगिता
भिलाई नगर। दुर्ग कॉरपोरेशन वॉलीबॉल एसोसिएशन, एस.सी. एंड सी.ए. एवं भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय बीरा सिंह स्मृति “20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप” का आयोजन 25 से 28 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आयोजित होगी।
25 दिसंबर को होगा भव्य उद्घाटन समारोह
चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह 25 दिसंबर को सायं 5:00 बजे
वॉलीबॉल कॉम्पलेक्स, पंत स्टेडियम, सेक्टर-1, भिलाई में आयोजित किया जाएगा।
भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी होंगे मुख्य अतिथि
उद्घाटन समारोह में
-
मुख्य अतिथि – पवन कुमार, अधिशासी निदेशक (HR), भिलाई इस्पात संयंत्र
-
विशिष्ट अतिथि –
-
संदीप कुमार माथुर, मुख्य महाप्रबंधक (HR), BSP
-
विष्णु पाठक, महाप्रबंधक (TSD), BSP
-
राजेंद्र प्रसाद, ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता, DGM (S.C. & C.A.), BSP
-
उपस्थित रहेंगे।
बाहर से आने वाली टीमों का आगमन शुरू
आयोजन अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू) एवं आयोजन सचिव तथा सचिव छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल संघ (CGSVA) हेम प्रकाश नायक ने जानकारी दी कि
राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाली टीमों के खिलाड़ी एवं ऑफिशियल स्टाफ का भिलाई आगमन शुरू हो चुका है।
खिलाड़ियों और अधिकारियों का भिलाई नगरी में भव्य स्वागत
20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु पधारे
सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं अतिथियों का दुर्ग कॉरपोरेशन वॉलीबॉल एसोसिएशन, एस.सी. एंड सी.ए. एवं भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा भिलाई नगरी में हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से मिलेगा नई प्रतिभाओं को मंच
यह चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ की उभरती वॉलीबॉल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक सशक्त मंच साबित होगी और खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




