अन्‍यकैरियररोजगार

एकलव्‍य स्‍कूलों में 7000 से अधिक वैकेंसी, कब होगी परीक्षा, कैसे मिलेगी ये नौकरी?

EMRS Sarkari Naukri: आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है. EMRS ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) ने 7267 शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों की भर्ती के लिए टियर-1 परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं. अब तैयारी करने वालों के लिए टाइम बहुत कम बचा है क्योंकि परीक्षा इसी दिसंबर में सिर्फ तीन दिन 13, 14 और 21 तारीख को पूरी हो जाएगी.

कौन-कौन से पद और कितनी सीटें हैं?

इस बार कुल 7267 पदों पर भर्ती हो रही है. इसमें प्रधानाचार्य के 225 पद, पीजीटी के 1460 पद, टीजीटी के सबसे ज्यादा 3962 पद, हॉस्टल वार्डन के 635, महिला स्टाफ नर्स के 550, जूनियर सचिवालय सहायक यानी JSA के 228, लेखाकार के 61 और लैब अटेंडेंट के 146 पद शामिल हैं. मतलब हर तरह के कैंडिडेट के लिए मौका है.

परीक्षा कब और कितने बजे होगी?

13 दिसंबर 2025 को दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दो घंटे की परीक्षा होगी. इस दिन प्रधानाचार्य और लेखाकार के पद का पेपर होना है.
14 दिसंबर को दो शिफ्ट हैं- सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक पीजीटी का पेपर चलेगा जो ढाई घंटे का है और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक टीजीटी और विविध शिक्षकों का ढाई घंटे का पेपर होगा.
21 दिसंबर को भी दो शिफ्ट हैं-सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हॉस्टल वार्डन और महिला स्टाफ नर्स का दो घंटे का पेपर और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक जूनियर सचिवालय सहायक और लैब अटेंडेंट का दो घंटे का पेपर होगा.

एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड कब आएगा?

परीक्षा से ठीक 15 दिन पहले आप अपने लॉगिन में जाकर देख सकेंगे कि आपका सेंटर किस शहर में पड़ा है. मतलब जिसकी परीक्षा 13 दिसंबर को है उसे 28-29 नवंबर के आसपास सिटी पता चल जाएगी.एडमिट कार्ड बहुत लेट मिलेगा. आपकी परीक्षा से सिर्फ दो दिन पहले इसलिए रोज अपना लॉगिन चेक करते रहे, कोई नोटिफिकेशन मिस मत करना.

चयन प्रक्रिया में क्या-क्या होगा?

पहले टियर-1 और टियर-2 दोनों लिखित परीक्षाएं देनी होंगी. उसके बाद पद के हिसाब से आगे बढ़ेगा. जहां टाइपिंग चाहिए होगी वहां स्किल टेस्ट होगा जहां इंटरव्यू की जरूरत होगी वहां इंटरव्यू होगा और अंत में दस्तावेज सत्यापन के बाद फाइनल सिलेक्शन होगा. यानी पूरी प्रक्रिया में मेहनत और धैर्य दोनों की परीक्षा होगी.

अभी क्या करना चाहिए?

जिन्होंने फॉर्म भरा है वो अभी से अपना टाइम टेबल निकाल कर दीवार पर टांग लें. पता कर लें कि आपका पेपर किस दिन और किस शिफ्ट में है. दिसंबर में ठंड भी होगी और ट्रैवल भी करना पड़ सकता है इसलिए अभी से टिकट बस या जो भी प्लान है वो बना लें. एडमिट कार्ड आने तक रोज लॉगिन चेक करते रहें और सबसे जरूरी पढ़ाई अभी से तेज कर दें. सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं. 7267 सीटें हैं मौका बहुत बड़ा है. इसे हाथ से मत जाने दें.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button