छत्तीसगढ़दुर्ग

उतई में विधायक ललित चंद्राकर के जन्मदिवस पर हुआ सेवा और समर्पण का आयोजन हुवे अनेक आयोजन

उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री ललित चंद्राकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर पंचायत उतई में शुक्रवार को विविध सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्मदिवस के अवसर को सेवा-दिवस के रूप में मनाते हुए जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, नगरवासी एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर समाजहित के कार्य किए।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत उतई के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह 11.30 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। उपस्थित जनों ने विधिक मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की समृद्धि, शांति और विधायक ललित चंद्राकर के दीर्घायु हेतु प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात् जनप्रतिनिधि दल शासकीय अस्पताल उतई पहुँचा, जहाँ मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे संवेदनशीलता से भरपूर कार्य बताया।

इस अवसर पर नगर के सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। नगर पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था में जुटे कर्मचारियों को ग्लव्स एवं मास्क वितरण कर उन्हें सुरक्षित कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सफाई कर्मी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका संरक्षण व सम्मान समाज की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, उपाध्यक्ष शिव नारायण देशमुख, पार्षद सोनू राजपूत, लक्ष्मी नारायण, भीमसेन सिन्हा, अनिता गड़े, खूबी राम साहू, लता सोनवानी, संगीत रजक, विजय लक्ष्मी साहू, शिव ठाकुर, चंदू देवांगन, ममता चंद्राकर, घनश्याम चंद्राकर, दिनेश साहू, वैभव देवांगन, अमित कुमार, डीकेश साहू, विनोद ध्रुव, सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button