
भिलाई नगर – नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित तेरहवीं नेशनल गतका चैंपियनशिप 2025 का दूसरा दिन उत्साह और जोश से भरा रहा। यह आयोजन न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सौजन्य से गुरुनानक स्कूल, सेक्टर-6, भिलाई में किया जा रहा है।
500 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल
चैंपियनशिप के दूसरे दिन देशभर के विभिन्न राज्यों से आए 500 से अधिक गतका खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करते नजर आए। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में लगभग 30 तकनीकी रेफरी और आधिकारिक कोच मौजूद रहे, जिन्होंने तीन अलग-अलग ग्राउंड्स पर प्रतियोगिताओं का संचालन किया।
महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
आज के मुकाबलों में विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और मेजबान छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। गतका के पारंपरिक दांव-पेंच और शौर्य प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
कल होगा फाइनल मुकाबला और विजेताओं की घोषणा
कल चैंपियनशिप का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें फाइनल मुकाबलों के परिणाम घोषित किए जाएंगे और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
गतका चैंपियनशिप के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में महापौर नीरज पाल, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव, और जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और इस पारंपरिक खेल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।
छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप
यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय स्तर की गतका चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ प्रदेश गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू का अहम योगदान रहा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




