अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब बिक्री करने वाला एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

दुर्ग। सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही के क्रम में मुखबीर सूचना मिली कि नयापारा नदी रोड दुर्ग के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब अपने कब्जे में रखकर बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है, सूचना पर रेड कार्यवाही कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रकाश यादव बताया।

जिसके कब्जे से 22 पौवा देशी मसाला शराब किमती 2,200/- रू. एवं बिक्री रकम 210/- रू. कुल जुमला 2,410/- रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 368/2025 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तापेश्वर नेताम, प्र.आर. चेतन साहू, आरक्षक सुरेश जायसवाल, केशव कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपी:- प्रकाश यादव पिता राम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नगपुरा पानी टंकी के पास चौकी नगपुरा थााना पुलगांव जिला दुर्ग

जप्त सामग्री:- 22 पौवा देशी मसाला शराब किमती 2,200/- रू. एवं बिक्री रकम 210/- रू. कुल जुमला 2,410/- रूपये

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button