छत्तीसगढ़भिलाई

कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग विभाग द्वारा 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में सामान्य योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसीडी) एस. रॉयचौधरी द्वारा किया गया। सत्र को संबोधित करते हुए श्री रॉयचौधरी ने कहा कि “योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति प्रदान करने और तनाव कम करने में भी सहायक है।” उन्होंने सभी कर्मियों से स्वस्थ और संतुलित जीवन हेतु योग को अपनाने की अपील की।

महाप्रबंधक (सुरक्षा) बी.सी. मंडल ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य से विभाग समय-समय पर ऐसे सत्रों का आयोजन करता है। योग सत्र का संचालन महाप्रबंधक (एसईडी)  एस.आर. शेंडे ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों और ध्यान तकनीकों के माध्यम से अभ्यास करवाया।

योग सत्र में सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन)  एम.एम. श्रीवास्तव, सुरक्षा अधिकारी (कोक ओवन) ए. प्रधान, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी (कोक ओवन) प्रवीण शर्मा व हेमंत कुमार भूआर्य सहित कुल 52 ठेका श्रमिकों ने भाग लिया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button