छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

2100 पेड़ लगाए जाएंगे विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम…

 भिलाई । नगर निगम भिलाई में 5 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम 2 शुरू किया जा रहा है। इस अभियान में नगर निगम के सभी जोन कार्यालय में वृक्षारोपण किया जाएगा। इसमें निगम के उद्यान विभाग द्वारा वृक्षारोपण की व्यवस्था के साथ साथ सुरक्षित रखने के लिए ट्रिगर्ड भी लगाया जाएगा।

जोन 01 प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम स्पोर्ट्स कंपलेक्स परिसर, गौ आश्रय केंद्र गौठान परिसर जोन 02 कैलाश नगर एसआरएलएम सेंटर, जवाहर नगर, जवाहर नगर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, जोन 03 प्रगति नगर प्राथमिक स्कूल, कैंप 1 हाई स्कूल, जयंती उद्यान बैकुंठ धाम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठ धाम तालाब, श्याम नगर महात्मा गांधी नगर शासकीय विद्यालय प्रांगण, छावनी थाना ग्राउंड, कर्म उद्यान, गुरु घासीदास उद्यान, करतार सिंह उद्यान, जोन 04 छावनी टंकी, 1.5 एम.एल.डी., गौतम नगर पानी टंकी, श्रीराम वाटिका, श्रीराम पार्क, पिंक गार्डन, इंडोर स्टेडियम, जोन 05 सेक्टर 04 सडक 25, सेक्टर 6 सडक 21, सेक्टर 6 सडक 34, सेक्टर 6 स्वमी आत्मानंद स्कुल, हुडको तालाब, सर्व सामाजिक मंगल भवन परिसर, एवं उद्यान विभाग, खम्हरिया अमृत मिशन उद्यान में वृक्षारोपण किया जाएगा। प्रमुख रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे वार्ड क्रमांक 1 अमृत उद्यान खमरिया में किया जाएगा।

एक पेड़ मां के नाम अभियान में सभी जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राये’, एनसीसी कैंडिडेट वृक्ष मित्र से संबंधित सभी संस्थाएं सादर आमंत्रित हैं। जिनके माध्यम से वृक्षारोपण किया जाएगा। सभी पर्यावरण प्रेमियों से अपील है कि अपने-अपने क्षेत्र में जहां पर भी उन्हें जगह मिले वहां पर एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए। उसकी रक्षा करें। नगर निगम भिलाई इसमें पूरा सहयोग करेगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button