
CISF Head Constable Vacancy : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने देशभर में स्पोर्ट्स कोटा-2025 के तहत 403 हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए चयन उम्मीदवारों के ट्रायल टेस्ट, प्रवीणता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PET), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 6 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर कर सकते हैं.
स्पोर्ट्स कोटा से CISF कांस्टेबल बनने के लिए योग्यता
शैक्षणिक योग्यता- जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र होना चाहिए, साथ ही वे खेल, स्पोर्ट्स और एथलेटिक्स में राज्य / राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता का श्रेय (क्रेडिट) रखते हों.
आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2025 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अर्थात उम्मीदवार का जन्म 02 अगस्त 2002 से पहले और 01 अगस्त 2007 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी:
पहला चरण:
a) ट्रायल टेस्ट
b) प्रोफिसिएंसी टेस्ट
c) शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
d) दस्तावेज़ सत्यापन (Documentation)
दूसरा चरण
मेडिकल एग्जामिनेशन
ट्रायल टेस्ट
उम्मीदवारों के भर्ती केंद्र पर रिपोर्ट करते ही, भर्ती बोर्ड एडमिट कार्ड में लगी फोटो और हस्ताक्षर तथा फोटो युक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, विश्वविद्यालय/कॉलेज/स्कूल द्वारा जारी आईडी कार्ड आदि) के आधार पर उनकी पहचान सत्यापित करेगा.
आवेदन शुल्क
सामान्य (UR), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- है.
महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.
सीआईएसएफ स्पोर्ट्स कोटा हेड कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




