भव्य श्री राम कथा महोत्सव 2026 – जामुल, दुर्ग में 1 से 9 जनवरी तक होगा आयोजन…

भिलाई-दुर्ग/ अत्यंत हर्ष के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि, भक्तवत्सल रुद्रावतार रघुपति के प्रिय भक्त भगवान श्री हनुमान जी महाप्रभु की अद्भुत कृपा से हमारे धर्मधरा जामुल नगर में “प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच एवं समस्त नगरवासियों” के तत्वाधान में रामानुजाचार्य परम्परा के मुकुट मणि “पूज्यपाद श्रीधाम मठाधीश्वर रामानुजाचार्य डॉ. स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज” (श्री रामलला जन्मभूमि अयोध्या धाम) के अमृतवर्षिणी मनोमुग्धवाणी से अकारण करूणा वरुणालय मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की पावन कथा “श्री राम कथा” का दिनांक – 01 जनवरी 2026 से 09 जनवरी 2026 तक (स्थान- जामुल,जिला – दुर्ग, छत्तीसगढ़ में) भव्य आयोजन होना प्रस्तावित है,उक्त अनुष्ठान के सफल आयोजन हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी जिसमें आप श्री की गरिमामय उपस्थिति प्रार्थनीय है।
कार्यक्रम का विवरण
1) कलश यात्रा – 11,111 (ग्यारह हज़ार एक सौ ग्यारह) माताओं द्वारा, जिसमें भारत के प्रत्येक राज्य से प्रसिद्ध वाद्ययंत्र, छत्तीसगढ़ बस्तर नृत्य, सुवा नृत्य, कर्मा नृत्य, राउत नाचा,पंथी नृत्य,सिंह बाजा, पंजाबी ढोल, पुणे ढोल तमिलनाडु व आँध्रप्रदेश से ढोल, उज्जैन से डमरू, 25 से अधिक धमाल ग्रुप, बैंड, घोड़े, रथ, बग्गी विभिन्न सशस्त्र अखाड़ा इत्यादि शामिल रहेंगे।
2) नव दिवसीय श्री रामकथा – 25,000 – 30,000 श्रोताओं की बैठक व्यवस्था।
3) शास्त्र वितरण
4) यज्ञ
5) नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर
6) वृक्षारोपण
7) भोजन प्रसादी की व्यवस्था
नोट – इस कार्यक्रम हेतु आपके बहुमूल्य सुझाव व मार्गदर्शन आमंत्रित हैं, कृपया अपने सुझाव (इस नंबर पर 99079-70007 ) वॉट्सऐप, फ़ोन कॉल या पेपर में लिखकर बैठक के दिन अथवा उसके पूर्व भी हम तक पहुँचा सकते हैं आपके सुझावों एवं मार्गदर्शन के आधार पर ही कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित होगी।
आयोजक-
प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच,जामुल एवं समस्त नगरवासी जामुल
– सम्पर्क –
🙏
ईश्वर उपाध्याय
जामुल
(99079-70007)
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




