छत्तीसगढ़दुर्ग

दिव्यांग दृष्टि बाधित बच्चों द्वारा आयोजित संगीत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग- मैत्री गार्डन में सुरधारा म्यूज़िकल फाउंडेशन दिव्यांग दृष्टि बाधित बच्चों की संस्था दुर्ग द्वारा आयोजित संगीत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।

ज्ञान दायिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बच्चो की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत संगीत की अनुपम प्रस्तुति दी और सबका दिल जीत लिया
इस अवसर पर सभी दृष्टि बाधित बच्चों को सम्मानित किया और उनकी अद्भुत प्रतिभा से अवगत हुआ। उनकी कला और समर्पण वाकई प्रेरणादायक है।

सभी को इस सफ़ल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आज हम दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चों को सम्मानित करने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो हमें इन बच्चों की प्रतिभा और साहस को पहचानने का अवसर प्रदान करता है।

दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चे हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे अपनी दृष्टि की कमी के बावजूद अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करते हैं। उनकी दृढ़ता और साहस हमें प्रेरित करता है।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख ज्योति ध्रुव , विकास अग्रवाल, आनंद बक्सी, राजू उईके,दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, नवीन सिंह पवार, दीपक चोपड़ा,राहुल दिवान सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button