careerजॉबरोजगार

Railway Recruitment 2023: RRB ग्रुप डी में 20719 पदों पर भर्ती, जानें क्या है अब तक का अपडेट…

Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से ग्रुप डी के तहत 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है. सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए यह बहुत ही सुनहरा मौका होगा जब इतने बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी. इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. कुल पदों की संख्या 20,719 है.

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे. आवेदन करने के लिए स्टेप वाय स्टेप जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भर्तियां गैंगमैन के पदों पर की जाएंगी. अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से 17 जोनल में बांटा जाएगा.

पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित होंगे पद

कुल 20,719 पदों में से 3330 पदों को पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से सबसे बड़ी भर्ती 2019 में निकाली गई थी. इसके तहत 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जा रही हैं.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button