chhattisgarhCrimeछत्तीसगढ़जुर्मबिलासपुर

ससुरालवालों ने तार से गला घोंटकर मार डाला: सुसाइड की झूठी कहानी बनाई, राज खुला तो बोले- घरेलू झगड़े के चलते मार दिया

बिलासपुर में तार से गला घोंटकर बहू की हत्या करने वाले पति, सास और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल, बहू की मौत को ससुरालवालों ने पहले पुलिस से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की झूठी कहानी बताई थी। हालांकि, उसके मायकेवाले शुरू से ही अपनी बेटी की हत्या की आशंका जता रहे थे।

अब दो माह बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का राज खुला है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार का है।

मल्हार चौकी प्रभारी शंकर गोस्वामी ने बताया कि मल्हार की रहने वाली संजू कांत (22 साल) की शादी दो जुलाई 2020 को अंबेशकांत के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही विवाहिता को ससुरालवाले दहेज के नाम से प्रताड़ित करने लगे थे। बीते 28 फरवरी को उसके परिजन विवाहिता संजू कांत को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत बताया।

इस दौरान संजू कांत के पति और सास-ससुर ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि बहू ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके बयान के आधार पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी।

तब से पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के इंतजार में थी। हालांकि, उसके मायकेवालों ने अपनी बेटी की हत्या का संदेह जताया था।

इधर, डॉक्टर ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दी, जिसमें हत्या का उल्लेख किया गया। बताया गया कि रस्सी से महिला का गला घोंटकर हत्या की गई है।

पुलिस की पूछताछ में खुला हत्या का राज

PM रिपोर्ट आने पर पुलिस ने महिला के पति अंबेशकांत, उसके ससुर सेवकराम और सास राजकुमारी को पकड़कर अलग-अलग पूछताछ शुरू की। तब उन्होंने सच्चाई बयां कर दिया।

रविवार को उन्होंने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद के चलते विवाहिता के गले को तार से लपेटकर उसकी हत्या की थी। बाद में उसे अस्पताल ले जाकर उन्होंने फांसी लगाने की झूठी जानकारी दी थी।

इस दौरान आत्महत्या का रूप देने के लिए घर में दुपट्टा भी लटका दिया गया था। ताकि, यह लगे कि उसने फांसी लगाई है और दुपट्टा काटकर उसके शव को उतारने की कहानी भी बनाई थी।

अब पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ धारा 302, 304 बी, 201, 34 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मायकेवाले बोले- दहेज में मांगते थे बाइक

मृतिका संजू के मायकेवालों ने पुलिस को अपने बयान में पहले ही बताया था कि शादी के बाद से उसके ससुरालवाले दहेज में बाइक की मांग करते थे। इसके साथ ही आए दिन उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button