chhattisgarheducationknowledgelifestyleखान-पान और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़जीवन-शैलीदुर्गभिलाईलाइफस्टाइलशिक्षाहेल्‍थ

भिलाई अंचल के विभिन्न स्कूलों में ब्रह्माकुमारीज़ का नशा मुक्त भारत जागरूकता प्रतिज्ञा महाभियान जारी…

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिलाई नशा मुक्ति प्रतिज्ञा

भिलाई । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति महाअभियान के अंतर्गत भिलाई अंचल में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महाअभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प एवं नशा मुक्ति प्रतिज्ञा कराई गई।

भिलाई अंचल के विभिन्न स्कूलों में ब्रह्माकुमारीज़ का नशा मुक्त भारत जागरूकता प्रतिज्ञा महाभियान जारी...

अभियान के अंतर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल कुटेलाभाटा, शासकीय हाई स्कूल कृष्णा नगर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मॉडल टाउन, शासकीय आत्मानंद पूर्व माध्यमिक शाला फरीदनगर, अभिनंदन योग समिति, स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं इंग्लिश हाई स्कूल खमरिया, गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज कचांदुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर, फिजिक्स विद्यापीठ, संकल्प योग समिति, बी.एन.एस. इंग्लिश मीडियम स्कूल सेक्टर-8, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोडिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहेरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ननकटी, प्रोन्नत पूर्व माध्यमिक शाला झुग्गीपारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धनोरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रूआबांधा, इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर, स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल सेक्टर-6, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुक्तिधाम रामनगर, स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट एक्सीलेंस हिंदी मीडियम स्कूल जेवरा सिरसा, स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट उत्कृष्ट हिंदी मीडियम स्कूल सेक्टर-7, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कचांदुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला समोदा, स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट स्कूल रिसाली, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला वैशाली नगर भिलाई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपेला, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल रिसाली, कृष्णा पब्लिक स्कूल उतई एवं स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल उतई सहित अनेक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भिलाई अंचल के विभिन्न स्कूलों में ब्रह्माकुमारीज़ का नशा मुक्त भारत जागरूकता प्रतिज्ञा महाभियान जारी...भिलाई अंचल के विभिन्न स्कूलों में ब्रह्माकुमारीज़ का नशा मुक्त भारत जागरूकता प्रतिज्ञा महाभियान जारी...

भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने कहा कि नशा मुक्ति का हमारा पहला संकल्प ही उससे छूटने की दिशा में पहला कदम है। दृढ़ संकल्प के साथ धीरे-धीरे राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास एवं श्रेष्ठ संगति अपनाकर व्यक्ति नशे जैसी बुराइयों से स्वयं को मुक्त कर सकता है।

भिलाई अंचल के विभिन्न स्कूलों में ब्रह्माकुमारीज़ का नशा मुक्त भारत जागरूकता प्रतिज्ञा महाभियान जारी...भिलाई अंचल के विभिन्न स्कूलों में ब्रह्माकुमारीज़ का नशा मुक्त भारत जागरूकता प्रतिज्ञा महाभियान जारी...

आपने कहा कि रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे पवित्र पर्वों के दौरान सात्विक एवं सकारात्मक वातावरण में नशा मुक्ति का संकल्प और भी सहजता से फलीभूत हो सकता है।

यदि हम दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करें तो विजयादशमी तक नशे से मुक्त होकर सच्चे अर्थों में विजयादशमी का पर्व मना सकते हैं।

आपने बताया कि 10 करोड़ नशा मुक्ति महाअभियान के अंतर्गत अब तक 6 करोड़ से अधिक नशा मुक्ति प्रतिज्ञाएं कराई जा चुकी हैं। विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयो,सामाजिक संस्थाओं एवं प्रशासनिक कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी है।भिलाई अंचल के विभिन्न स्कूलों में ब्रह्माकुमारीज़ का नशा मुक्त भारत जागरूकता प्रतिज्ञा महाभियान जारी...भिलाई अंचल के विभिन्न स्कूलों में ब्रह्माकुमारीज़ का नशा मुक्त भारत जागरूकता प्रतिज्ञा महाभियान जारी...

भिलाई अंचल में इस अभियान को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी, पूजा दीदी, इंद्राणी दीदी, मयंक दीदी, शांति दीदी, सुमन दीदी एवं गायत्री दीदी द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान को समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए इसकी सराहना की तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अथक रूप से प्रयास कर रही ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button