दुर्ग

दुकान में चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी की नगदी राशि बरामद

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 21.07.2026 को प्रार्थी सुमंत कुमार मिश्रा, निवासी शांतिनगर भिलाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह कुरूद रोड, कोहका स्थित पी. मिश्रा एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान का संचालन करता है। दिनांक 18.07.2026 की रात्रि दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान पहुंचने पर शटर टूटा हुआ मिला तथा गल्ले में रखी लगभग 60,000/- रुपये की नगदी चोरी होना पाया गया।

रिपोर्ट पर थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 1027/2026 धारा 331(4), 305(a) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही की तलाश की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी शक्ति सिंह ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके कब्जे से चोरी की नगदी राशि 8,950/- रुपये बरामद कर जप्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपी ने रात्रि के समय दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा गल्ले में रखी नगदी राशि चोरी कर फरार हो गया था।

घटना स्थल :

पी. मिश्रा एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स, इंदू आईटी स्कूल के पास, कुरूद रोड, कोहका, भिलाई।

आरोपी का नाम :

1. शक्ति सिंह, उम्र 27 वर्ष, मूल निवासी बैरिया, जिला बलिया (उत्तरप्रदेश), हाल मुकाम रामनगर, भिलाई, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. चोरी की नगदी राशि 8,950/- रुपये।

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्रवाई में पुलिस चौकी स्मृतिनगर के चौकी प्रभारी एवं चौकी स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही, जिनके प्रयासों से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button