दुर्ग

अलविदा दुर्ग, अलविदा भिलाई” : ASP सुखनंदन राठौर का भावुक संदेश, ढाई साल के कार्यकाल के बाद संभालेंगे जगदलपुर की जिम्मेदारी

दुर्ग-भिलाई को भावुक अंदाज में कहा अलविदा

दुर्ग जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के रूप में करीब ढाई साल तक सेवाएं देने के बाद ASP सुखनंदन राठौर का तबादला जगदलपुर हो गया है। नए पद पर कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दुर्ग-भिलाई की जनता, जनप्रतिनिधियों, मीडिया, समाजसेवियों और पुलिस विभाग के साथियों के नाम एक भावुक संदेश साझा किया।

‘आपके सहयोग से निभा सका अपनी जिम्मेदारियां’

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि मार्च 2024 में दुर्ग जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के रूप में शुरू हुआ उनका प्रशासनिक सफर अब सुनहरी यादों के साथ समाप्त हो रहा है। इस दौरान जिले के सभी वर्गों से मिले सहयोग, विश्वास और स्नेह के कारण ही वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके।

उन्होंने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों, समाजसेवियों, विभिन्न संस्थाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, मित्रों, शुभचिंतकों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

जगदलपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

स्थानांतरण के बाद अब ASP सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि दुर्ग-भिलाई के लोगों का स्नेह और विश्वास आगे भी उन्हें मिलता रहेगा।

दुर्ग चंडी माई और सेक्टर-9 हनुमान मंदिर का किया स्मरण

अपने संदेश के अंत में उन्होंने दुर्ग चंडी माई और सेक्टर-9 हनुमान मंदिर का स्मरण करते हुए आशीर्वाद की कामना की। साथ ही कहा कि दुर्ग-भिलाई से जुड़ी मधुर यादें जीवनभर उनके मन में बनी रहेंगी।

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए लिखा—

“अलविदा दुर्ग… अलविदा भिलाई।”

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button