दुर्ग

सूने मकान में चोरी के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 23.10.2022 को प्रार्थिया समीमा खतून, निवासी कोहका, थाना सुपेला, जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21/22.10.2022 की दरमियानी रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे लगभग ₹95,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान वर्ष 2023 में आरोपी राजेश उर्फ नानी वर्मा एवं विक्की वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथी गंड्डी बापजी उर्फ अजय बाबू के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए जेवरात बरामद कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

प्रकरण का सह-आरोपी गंड्डी बापजी उर्फ अजय बाबू लंबे समय से फरार था। उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। अभियान के दौरान चौकी स्मृतिनगर पुलिस द्वारा आरोपी का पता लगाकर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*मॉडस ऑपरेंडी* (अपराध करने का तरीका) :

आरोपियों द्वारा रात्रि के समय सूने मकान की रेकी कर ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया गया तथा अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। चोरी किए गए जेवरात का आपस में बंटवारा कर कुछ जेवर बेच दिए गए।

घटना स्थल :

मकान क्रमांक 300, कुरूद रोड, कोहका, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. गंड्डी बापजी उर्फ अजय बाबू, उम्र 39 वर्ष, निवासी कैम्प-01, सुंदर नगर तेलगू मोहल्ला, थाना छावनी, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

पूर्व में प्रकरण के अन्य आरोपियों से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर जप्त किए जा चुके हैं।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर प्रभारी सहित चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को लंबे समय तक सूना छोड़ने की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। फरार आरोपियों के विरुद्ध सतत वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button