अन्‍यदुर्ग

धारदार हथियार दिखाकर शराब पीने के लिए पैसे मांगने एवं विरोध करने पर हमला करने वाले एक अपचारी बालक सहित दो आरोपी सुपेला पुलिस की गिरफ्त में

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 14.07.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह टाटा एस वाहन क्रमांक CG 07 CA 7624 से मेडिकल सामग्री की डिलीवरी कर रहा था। लगभग शाम 06:00 बजे मौर्या टॉकीज के पास बंधन बैंक के सामने वाहन खड़ी कर हेल्पर दीपक मंडावी के साथ पार्सल उतार रहा था। उसी दौरान एक अपचारी बालक एवं दो युवक वहां पहुंचे तथा शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगने लगे।

प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा एक अपचारी बालक ने अपने पास रखे धारदार हथियार से हेल्पर दीपक मंडावी के बाएं हाथ की कोहनी के पास वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

प्रकरण में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 994/2026 अंतर्गत धारा 296, 351(3), 118(1), 119 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपचारी बालक को मौके से अभिरक्षा में लिया गया तथा शेष दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही उपरांत वयस्क आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया तथा अपचारी बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई।

घटना का कारण :

शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगना तथा पैसे देने से इंकार करने पर विवाद होना।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपी राह चलते व्यक्तियों से शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगते थे। विरोध करने पर गाली-गलौज, धमकी देकर धारदार हथियार से हमला कर भय का वातावरण निर्मित करते थे।

घटनास्थल :

मौर्या टॉकीज के पास, बंधन बैंक के सामने, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. एक अपचारी बालक।
2. महेश सागर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कैम्प-1, लाल बहादुर आटा चक्की उड़िया मोहल्ला, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
3. हरप्रीत सिंह उर्फ वंश, उम्र 19 वर्ष, निवासी कैम्प-1, शाहजी नगर, मेहमान डिपो के पास, थाना छावनी, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला पुलिस की टीम द्वारा त्वरित सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की जबरन वसूली, मारपीट, धमकी अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। कानून अपने हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button