भिलाई-03 श्मशान घाट के पास धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भिलाई-03 स्थित श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति अपने पास धारदार हथियार रखकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का वातावरण निर्मित हो रहा है।
सूचना पर थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से एक नग धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 376/2026 पंजीबद्ध कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को भयभीत एवं आतंकित कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहा था।
घटना स्थल :
भिलाई-03 स्थित श्मशान घाट के पास, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. मोहम्मद इमरान, उम्र 25 वर्ष, निवासी प्रगति नगर, जोन-01, चरोदा।
जप्त सामग्री :
1. एक नग धारदार हथियार।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




