दुर्ग

मोटर सायकल चोरी करने वाला अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार, भिलाई, रायपुर एवं बिलासपुर से चोरी की गई 03 मोटर सायकल बरामद

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

प्रार्थी युगल पटेल द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01.06.2026 को उसका भाई कुणाल पटेल मोटर सायकल यामाहा आर-15 क्रमांक CG 07 CU 6238 से कैलाश नगर सामान खरीदने गया था। सामान खरीदने के बाद वापस लौटने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल चोरी कर ली गई थी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 376/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही आनंदी मंडल को थाना चक्रधर नगर, रायगढ़ क्षेत्र से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने कैलाश नगर, भिलाई से उक्त मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही लगभग दो वर्ष पूर्व बिलासपुर से होंडा साइन तथा लगभग 20-25 दिन पूर्व रायपुर क्षेत्र से केटीएम मोटर सायकल चोरी करना भी स्वीकार किया।

आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गई तीनों मोटर सायकल बरामद की गईं। आरोपी को दिनांक 14.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपी भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी मोटर सायकलों को चिन्हित कर अवसर पाकर चोरी करता था तथा चोरी के वाहनों को अन्य जिलों में ले जाकर छिपाकर रखता था, जिससे पुलिस की निगरानी से बच सके।

घटना स्थल :

कैलाश नगर, थाना जामुल, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :

1. आनंदी मंडल, उम्र 32 वर्ष, निवासी पराधीपाली शंकरमा, जिला संबलपुर (उड़ीसा), हाल-ग्राम दर्राभाठा रिसोड़ा, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामग्री :

1. मोटर सायकल यामाहा आर-15 क्रमांक CG 07 CU 6238

2. मोटर सायकल होंडा साइन क्रमांक CG 10 BG 8613

3. मोटर सायकल केटीएम (बिना नंबर), चेसिस क्रमांक ME25YCYJ5KC039643

कुल अनुमानित कीमत : ₹1,60,000/-

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के थाना प्रभारी के नेतृत्व में विवेचना टीम एवं पुलिस स्टाफ की सक्रियता, मुखबिर तंत्र के प्रभावी उपयोग तथा त्वरित कार्रवाई से आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटर सायकलें बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सदैव सुरक्षित स्थान पर लॉक कर पार्क करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वाहन चोरी से संबंधित सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button