भिलाई

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है

दुर्ग – यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक नशे की अवस्था में वाहन चलाने पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ब्रेथ एनालाइज़र मशीन के माध्यम से दोपहिया, चारपहिया, ऑटो, बस, स्कूल बस तथा मालवाहक वाहनों के चालकों की जांच की जा रही है।

इसी क्रम में कल दिनांक को जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग पॉइंट स्थापित कर अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 26 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही करते हुए उनके वाहन जब्त किए गए तथा सभी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा संबंधित वाहन चालकों पर ₹12,000 से ₹20,000 तक का अर्थदंड से दण्डित किया गया। *वहीं, शराब के नशे में बस चलाते पाए गए एक बस चालक को आर्थिक दंड के साथ-साथ सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक न्यायालय परिसर में उपस्थित रहने की सजा भी दी गई।*

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वर्ष 2026 में विगत 06 माह में नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अब तक 1,752 प्रकरणों में कार्यवाही की जा चुकी है, जबकि वर्ष 2025 में इसी अवधि में 569 प्रकरणों में कार्यवाही की गई थी। यह पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना से अधिक कार्यवाही को दर्शाता है।

अपील:- यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन बिल्कुल न चलाएं। आपका एक जिम्मेदार निर्णय न केवल आपके जीवन की रक्षा करेगा, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा। सुरक्षित रहें, यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button