दुर्ग

पुरानी रंजिश के चलते हत्या के प्रयास करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 02.07.2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे प्रार्थी योगेश सूर्यवंशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप से अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराकर रिसाली डीपीएस चौक की ओर जा रहा था। डीपीएस चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास पीछे से पल्सर मोटरसाइकिल में आए आरोपियों ने बेसबॉल डंडे से प्रार्थी के सिर पर वार किया।

इसके बाद मोटरसाइकिल के पहिए में डंडा फंसाकर उसे गिरा दिया तथा धारदार हथियार एवं डंडे से जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 360/2026 धारा 109, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

▪️ घटना का कारण :

पुरानी आपसी रंजिश।

▪️ घटनास्थल :

डीपीएस चौक स्थित हनुमान मंदिर एवं डीपीएस स्कूल गेट क्रमांक-01 के पास, थाना भिलाई नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. हरीश यादव
2. अमन मूर्ति

▪️ जप्त सामग्री :

प्रकरण में वैधानिक विवेचना जारी है।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना भिलाई नगर पुलिस की विवेचना टीम एवं गिरफ्तारी में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान कानून सम्मत तरीके से करें तथा आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button