संयंत्र के सर्विसेस जोन के विभिन्न विभागों के कार्मिक ‘कर्म शिरोमणि पुरस्कार’ से सम्मानित

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के सर्विसेस जोन के अंतर्गत आने वाले विभागों—ईएमडी, एमआरडी, आरएमडी, पीपीसी, सीसी (वर्क्स), सीबीडी, फायर ब्रिगेड एवं सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग के कार्मिकों के लिए विगत दिनों में संयंत्र भवन स्थित मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) के सभागार में कर्म शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा संगठनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) पी. आर. भल्ला ने चयनित कार्मिकों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र तथा उनके जीवनसाथियों के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सर्विसेस जोन के विभाग संयंत्र के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट कार्य करना ही वास्तविक उपलब्धि है। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने तथा अपने सहकर्मियों को भी सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर फायर ब्रिगेड से जितेन्द्र कुमार, जाहिद हुसैन, राजेश कुमार, अरुण कुमार ध्रुवे एवं अनिल कुमार राय, सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग से भूपेंद्र नायक, पीपीसी से दीनू राम तारम, एमआरडी से राजेश कुमार एवं नवीन कुमार यादव, ईएमडी से ओमप्रकाश एवं केशव राव तथा सीबीडी से कमल नारायण चंद्राकर को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (एमआरडी) एच. के. सचदेव, मुख्य महाप्रबंधक (ईएमडी) पी. वी. वी. एस. मूर्ति, मुख्य महाप्रबंधक (सीबीडी) इंद्रजीत सेनगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) देबदत्त सतपथी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी बी. के. महापात्रा, महाप्रबंधक (आरएमडी) ललित मोहन बेहरा, अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय धवस तथा महाप्रबंधक एस. एन. गजभीए सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों ने पुरस्कार प्राप्त कार्मिकों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी सुरक्षा, गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के माध्यम से अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम का स्वागत एवं संचालन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन–सेवाएं) डॉ. उपेंद्र कुमार शर्मा ने किया। समारोह के सफल आयोजन में अफज़ल खान एवं सुश्री प्रिया ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




