भिलाई

सेक्टर-1 स्थित नये कार्यालय से संचालित होंगे विजिटर पास संबंधी कार्य

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रोजेक्ट एक्सपैंशन के अंतर्गत जनसंपर्क विभाग परिसर के कार्यालयों का सेक्टर-1 स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप पुराने तारघर भवन में स्थानांतरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है।
वर्तमान में सम्पर्क एवं प्रशासन विभाग के सेंट्रल रजिस्ट्री अनुभाग, टैक्सी कंट्रोल अनुभाग, प्रोटोकॉल अनुभाग तथा जनसंपर्क विभाग का समस्त कार्य सेक्टर-1 स्थित नये कार्यालय से संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में 09 जुलाई 2026 से विजिटर पास अनुभाग भी नये कार्यालय से कार्य प्रारंभ कर चुका है। अब विजिटर पास जारी करने एवं उससे संबंधित सभी कार्य सेक्टर-1 स्थित सम्पर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग के नये कार्यालय से ही संपादित किये जायेंगे।

भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदाकारों एवं आम नागरिकों से अनुरोध है कि विजिटर पास से संबंधित किसी भी कार्य हेतु कृपया सेक्टर-1 स्थित सम्पर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग के नये कार्यालय में ही संपर्क करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button