जॉर्जिया मेलोनी ने लगा दी डोनाल्ड ट्रंप की भयंकर क्लास, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था- ‘फोटो के लिए भीख मांग रही थीं’

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुरी तरह से जुबानी जंग छिड़ गई हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फ्रांल के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की थी। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर अब डोनाल्ड ट्रंप बहुत ही अजीब दावा कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि जॉर्जिया मेलोनी उनके साथ फोटो लेने के लिए भीख मांग रही थीं। हालांकि, ट्रंप के इस दावे को मेलोनी ने पूरी तरह से बेबुनियाद करार दिया है।
ट्रंप ने क्या कहा था?
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का मजाक उड़ाया था। ट्रंप ने कहा था- “मेलोनी ने मुझसे अपने साथ फोटो खिंचवाने की भीख मांगी। वह मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए काफी बेताब थीं। मैं तो ऐसा करता भी नहीं, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया।”
जॉर्जिया मेलोनी ने क्या जवाब दिया?
ट्रंप की ओर से जारी किए गए बयान पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा- “कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन पर तुरंत जवाब देना जरूरी होता है। डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत है। मैं सच में पूरी तरह से हैरान और परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं।
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि अफसोस की बात है कि वे पश्चिम और अमेरिका के दुश्मनों के प्रति वैसी दृढ़ता नहीं दिखाते, जबकि जिन नेताओं के प्रति वे कहीं ज्यादा नरम रुख अपनाते हैं, उनके मामले में ऐसा नहीं होता। लेकिन उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए- इटली और मैं कभी भी किसी के आगे गिड़गिड़ाते या भीख नहीं मांगते हैं।”
इटली के विदेश मंत्री ने अमेरिका की यात्रा रद्द की
BBC के मुताबिक, जॉर्जिया मेलोनी को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दिए गए बयान पर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इटली के विदेश मंत्री, एंटोनियो तायानी ने अमेरिका की यात्रा को रद्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार, एंटोनियो तायानी इस हफ्ते के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले थे। उन्होंने ट्रंप के बयान को गंभीर और अपमानजनक बताया है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




