careerकैरियररोजगार

Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका: 1700+ जेल वार्डर पदों पर भर्ती, 19 जून तक करें आवेदन…

Sarkari Naukri 2026: झारखंड कर्मचारी सेवा आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर (कक्षपाल) की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है. आवेदन विंडो 19 जून तक खुली रहेगी यानी इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स 19 जून तक अप्लाई कर सकते हैं. यह अपडेट ऊपरी उम्र सीमा से संबंधित मामले की अदालती सुनवाई के बाद आया है.

14 मई को जारी अदालती आदेश के बाद आयोग ने अपने शेड्यूल में संशोधन किया और उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया है. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क के भुगतान और आवेदन पत्र प्रिंट करने की आखिरी डेट 21 जून 2026 है.

इसके बाद आवेदन में सुधार करने की विंडो 22 से 24 जून 2026 तक खुली रहेगी. इस भर्ती अभियान के तहत जेल वार्डर (कक्षपाल) के कुल 1733 पद भरे जाएंगे, जिसमें से 1634 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 64 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.

पात्रता मानदंड क्या हैं?

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है. अगर उम्र सीमा की बात करें तो इसके लिए 18 से 25 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम हाइट 160 सेमी होनी चाहिए, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 155 सेमी होनी चाहिए. वहीं, महिला उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 148 सेंटीमीटर होनी चाहिए.

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले झारखंड कर्मचारी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें.
  • फिर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें.
  • उसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अब आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • उसके बाद अपना आवेदन सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें.

चयन प्रक्रिया क्या है?

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे. फिजिकल टेस्ट सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर के होंगे. शारीरिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही लिखित परीक्षा दे पाएंगे. लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें भाषा, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और मैथ्स को कवर करने वाले तीन प्रश्नपत्र शामिल होंगे.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button