महिला सुरक्षा से साइबर जागरूकता तक: अमलेश्वर में 125 महिला कमांडो को मिला विशेष प्रशिक्षण, नशे और अपराध के खिलाफ संभालेंगी मोर्चा…

दुर्ग/ दिनांक 03.06.2026 को थाना अमलेश्वर में थाना क्षेत्र के महिला कमांडो का सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम एवं जिला सेनानी नगर सेना आपदा मोचन बल नागेंद्र सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप लकड़ा एवं यातायात निरीक्षक पी.डी.चंद्रा तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में थाना क्षेत्र के महिला कमांडो का सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम करीब 125 महिला कमांडो को नशा मुक्ति महिला सुरक्षा तथा सामाजिक अपराधों की रोकथाम में पुलिस का हर समय सहयोग करने हेतु समझाईश दिया गया।
साथ ही यातायात जागरूकता तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर किसी भी प्रकार के साइबर अपराध के लिए डायल 1930 एवं नशे के विरुद्ध कार्यवाही के लिए डाॅयल 1933 के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आयी शमशाद बेगम के द्वारा महिला कमांडो की भूमिका से महिला कमांडो को अवगत कराकर हर कदम पर पुलिस का साथ देने तथा महिला कमांडो के कर्तव्य एवं दायित्वों से अवगत कराया गया तथा प्रत्येक गांव में अधिक से अधिक महिलाओं को महिला कमांडों में जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
साथ ही नगरसेना के आपदा मोचन बल के द्वारा विषम परिस्थितियों में बचाव के उपाय जिसमें डूबते समय व्यक्ति की जान बचाने हेतु की जाने वाली कार्यवाही, खाना बनाते समय सिलेंडर पर आग लगने पर की जाने वाली कार्यवाही एवं सामान्य परिस्थितियों में लगने वाले सूखा तथा ज्वलनशील पदार्थ को फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाने वाले कार्यवाही के साथ-साथ अन्य जीवन रक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
]यातायात दुर्ग से आए निरीक्षक पी. डी. चंद्रा द्वारा यातायात नियमों का पालन करने हेलमेट लगाकर वाहन चलाने तथा शराब का सेवन वाहन चलाने के दौरान न करने ट्रैफिक सिग्नल जंप न करने आदि के संबंध में जानकारी दिया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान थाना अमलेश्वर में उपस्थित महिला कमांडो में उत्साह एवं जुझारूपन देखने को मिला।
साथ ही साथ महिला कमांडो द्वारा पुलिस को आश्वा्स्त किया गया कि वे अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना नशा मुक्त समाज बनाने तथा महिला सशक्तिकरण कर हर संभव पुलिस का साथ देने तैयार हैं। उपस्थित महिला कमांडो को टार्च, सिटी, टोपी, डंडा आदि देकर सुसज्जित किया गया। बाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




