sportsखेल

IPL 2026 Prize Money: चैंपियन बनते ही RCB पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए गुजरात टाइटंस समेत बाकी टीमों को कितनी मिली इनामी राशि…

IPL 2026 Prize Money: आईपीएल 2026 का खिताब जीतते ही आरसीबी यानी रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु की टीम फिर से मालामाल हो गई। उस पर करोड़ों की बारिश हुई। टीम ने बैक टू बैक दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। फाइनल में भले ही गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस बाद भी उस पर धनवर्षा हुई है। नंबर तीन और चार पर रहने वाली टीमों को भी करोड़ों रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं।

आरसीबी को चैंपियन बनने पर मिली 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी

आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्तानी में फिर से आईपीएल का खिताब जीत लिया है। उसे प्राइज मनी के तौर पर 20 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इससे पहले जब साल 2025 में टीम ने ट्रॉफी जीती थी, तब भी उसे इतनी ही प्राइज मनी मिली थी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम रनरअप रही और उसे 12.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम रही और उसे प्राइज मनी के तौर पर 7 करोड़ रुपये मिले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नंबर चार पर रही, उसे 6.5 करोड़ रुपये मिले हैं।

बैक टू बैक दो बार आरसीबी ने जीता खिताब

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम साल 2008 से आईपीएल खेल रही है, लेकिन पहले 17 साल तक टीम एक भी आईपीएल नहीं जीत पाई। टीम की किस्मत तब खुली, जब रजत पाटीदार को कप्तान बनाया गया। इसके बाद 2025 और फिर 2026 का खिताब जीतकर टीम ने इतिहास रच दिया। पहली दो बार में ही कप्तानी करते हुए आईपीएल जीतने वाले रजत पाटीदार पहले कप्तान बन गए हैं।

ये रहा मैच का हाल

मैच की बात की जाए तो पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। यानी आरसीबी के सामने जीत के लिए एक छोटा लक्ष्य था, जिसे आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। विराट कोहली पारी का आगाज करने के लिए उतरे और आखिर तक आउट नहीं हुए। उन्होंने 42 बॉल पर नाबाद 75 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और तीन छक्के आए।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button