सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा गैर-कार्यपालक कर्मचारियों हेतु लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन कार्यक्रम आयोजित…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार की पहल एवं कुशल मार्गदर्शन में गैर-कार्यपालक कर्मचारियों हेतु लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन (एलजीआई) कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह विशेष प्रशिक्षण अभियान 02 जनवरी 2026 से 15 मई 2026 तक मानव संसाधन विभाग में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 88 कार्यक्रमों के माध्यम से 5879 कर्मचारियों ने सहभागिता की।
उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में इस प्रकार की पहल पहली बार की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच सुरक्षा जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ करना तथा कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु व्यवहारिक एवं तकनीकी समझ विकसित करना था।
प्रशिक्षण सत्रों के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र एवं अन्य इकाइयों में घटित दुर्घटनाओं के कारणों, उनसे प्राप्त सीख एवं दुर्घटना निवारण उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण के प्रमुख विषयों में “वर्क एट हाइट”, “परमिट टू वर्क सिस्टम”, “टूल बॉक्स टॉक”, “नियर मिस रिपोर्टिंग” तथा “रोड सेफ्टी” जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा पहलुओं की जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों को सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने, जोखिमों की पहचान करने तथा दुर्घटना रोकथाम हेतु आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। इस व्यापक सुरक्षा प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) देवदत्त सतपथी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का समन्वय सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) अजय टल्लू द्वारा किया गया। सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा भविष्य में इसी प्रकार के लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन कार्यक्रम ठेका श्रमिकों के लिए भी आयोजित करने की योजना है, जिससे संयंत्र में समग्र सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




