नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, अवैध मादक पदार्थ चिट्टा बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
थाना खुर्शीपार भिलाई क्षेत्रांतर्गत आईटीआई मैदान के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध मादक पदार्थ चिट्टा बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 05 ग्राम 650 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ चिट्टा एवं घटना में प्रयुक्त विवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आयान कुरैशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी उत्तम टॉकीज के पीछे, छावनी भिलाई होना बताया। आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ अपने कब्जे में रखना स्वीकार करने पर थाना खुर्शीपार में अपराध क्रमांक 186/2026 धारा 8, 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री करना।
▪️ घटनास्थल : आईटीआई मैदान के पास, खुर्शीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम : 1. आयान कुरैशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी उत्तम टॉकीज के पीछे, छावनी भिलाई।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 05 ग्राम 650 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ चिट्टा।
2. विवो कंपनी का मोबाइल फोन।
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना खुर्शीपार पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




