संजय खंडेलवाल कार्यपालक निदेशक के पद पर पदोन्नत…

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल को कार्यपालक निदेशक (दुर्ग क्षेत्र) के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर जारी इस आदेश के तहत, श्री खंडेलवाल अब कार्यपालक निदेशक (दुर्ग क्षेत्र) के रूप में अपनी सेवाएँ देंगे।
श्री खंडेलवाल सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और पदोन्नति के पश्चात भी वे दुर्ग में ही इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी इस आदेश का दुर्ग क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर्षाेल्लास के साथ स्वागत किया है।
श्री खंडेलवाल के व्यापक तकनीकी अनुभव और विशिष्ट कार्यशैली को देखते हुए यह विश्वास जताया जा रहा है कि उनकी इस नई भूमिका से दुर्ग रीजन की विद्युत वितरण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता अनुकूल बनेगी। पदोन्नति की खबर मिलते ही रीजन के समस्त स्टाफ ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए बधाई दी है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




