छत्तीसगढ़भिलाई

दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने परीक्षण शिविर का आयोजन…

भिलाईनगर। कलेक्टर दुर्ग द्वारा एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड के नियमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) योजनांतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा दुर्ग जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण हेतु मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजन करने पत्र जारी किया गया है।
नगर पालिक निगम भिलाई परीक्षण शिविर दिनांक 19.02.2026 को सभागार कक्ष में समय प्रातः 10ः00 बजे से आयोजित किया जायेगा। शिविर में नगर निगम भिलाई, नगर निगम रिसाली, नगर पंचायत उतई, नगर पंचायत पाटन, जनपद पंचायत पाटन एवं आस-पास के क्षेत्र शामिल रहेगें।
परीक्षण शिविर में नोडल/सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जायेगा, जिनके अधिनस्थ कर्मचारी शिविर का सफल संचालन करेगें। इस योजना के पात्र हितग्राहियों के लिए आवश्यक दस्तावेज जो अनिवार्य होगा। (अ) जीवित दिव्यांग प्रमाण पत्र/यू.डी.आई.डी. कार्ड की छायाप्रति, (ब) आधार कार्ड की छायाप्रति, (स) दो रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो (दिव्यांग दिखता हुआ), (द) आय प्रमाण पत्र (पार्षद/सरपंच द्वारा जारी) आदि के साथ उपस्थित होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button