अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

खेल जीवन में संघर्ष और अनुशासन सिखाते हैं: विधायक ललित चंद्राकर…

दुर्ग ग्राम कोनारी में पारंपरिक मड़ई मेले के पावन अवसर पर भव्य कबड्डी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने शिरकत की।

खेल भावना से खेलने का आह्वान –

विधायक ललित चंद्राकर जी ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका मनोबल बढ़ाया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि *”ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी जैसे खेलों के प्रति अपार उत्साह है। खेल न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और संघर्ष करने की शक्ति भी प्रदान करते हैं। हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं, महत्वपूर्ण यह है कि हम खेल भावना और आपसी भाईचारे के साथ खेलें।”

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 

मड़ई के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। पारंपरिक लोक नृत्यों और गीतों के बीच ग्रामवासियों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति –

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए मंच पर कई विशिष्ट अतिथि और समाज के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:

श्रीमती गुंजेश्वरी पारख साहू (सरपंच, ग्राम कोनारी)
टिकेश्वरी देशमुख (पूर्व जनपद सदस्य)
कामेश साहू जी
तालम चन्द्राकर जी
पारख साहू जी
मनी लाल ठाकुर जी

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button