अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्ग

विधायक ललित चंद्राकर ने किया वार्ड-20 कार्यालय का शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब…

रिसाली/दुर्ग : नगर पालिक निगम रिसाली के स्टेशन मरोदा (वार्ड-20) में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति, सेवा और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्टेशन मरोदा चौपाटी में गणतंत्र दिवस समारोह,वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण, मरोदा खेल उत्सव का शुभारंभ और वार्ड पार्षद कार्यालय का उद्घाटन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।

इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक रहे। कार्यक्रम का संयोजन ‘वैकुंठ धाम विकास समिति, नेवई-मरोदा’ द्वारा किया गया, जबकि संरक्षक समाजसेवी शत्रुघन धनकर रहे। आयोजन का पूरा जिम्मा स्थानीय पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह (निगम) और समस्त वार्डवासियों ने संभाला।

शहीद को नमन और चौक का नामकरण

कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के अनावरण के साथ हुई। अतिथियों और जनसमूह ने शहीद के चरणों में नमन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर क्षेत्र के प्रमुख चौक का नामकरण ‘वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक’ किया गया, जो आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति का जज्बा जगाता रहेगा।

मरोदा खेल उत्सव: युवाओं के लिए नया मंच

शहीद को नमन करने के बाद ‘मरोदा खेल उत्सव एवं जन उत्सव’ का विधिवत आगाज हुआ। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और क्षेत्र में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

वार्ड कार्यालय का शुभारंभ: जनसेवा को मिलेगी गति इस गरिमामयी आयोजन के दौरान वार्ड क्रमांक 20 (शंकर पारा, स्टेशन मरोदा) के पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह (निगम सिंह) के नए जनसंपर्क कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

विधायक ललित चंद्राकर ने पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा: “यह नया कार्यालय जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण में मील का पत्थर साबित होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति देगा।” गरिमामयी उपस्थिति
इस आयोजन में भारी जनसैलाब उमड़ा, जिसमें वार्डवासी, मातृशक्ति और युवा साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही: पार्षद: धर्मेंद्र भगत, सोनिया देवांगन
वरिष्ठ नागरिक: डोमन सर्वा, नन्द किशोर सिंह, माला सिंह, विद्या देवी, टिकेश्वरी चन्द्रवंशी युवा व सामाजिक कार्यकर्ता: नरेन्द्र निर्मलकर, संजु महानंद, मुकेश यादव, भागवत, परमेश्वर, बसंत राणा, हेमन्त राव, संतोष धनकर, सोनू राम सिंह, डॉ. आर. के. शर्मा, राजू राम, मुकेश सिंह।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button