chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई नगर में वाहन चोर गिरफ्तार: सशक्त ऐप की मदद से बरामद हुई चोरी की स्कूटी…

भिलाई/ दिनांक 10.01.2026 को प्रार्थिया थाना आकर रिपोर्ट लिखायी कि उसकी स्कूटी होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 07 BD 3682 कलर सफेद जिसका इंजन नं. JF50E73305243 एवं चेचिस नं. ME4JF505JG7306002 है, जो प्रार्थिया के मां के नाम से पंजीकृत है जिसको प्रार्थिया चलाती है। दिनांक 07.01.2026 को प्रार्थिया घर से खाना बनाने के काम के लिये एन. सतीश कुमार भैय्या के यहां आई थी जो सड़क न. 24, क्वाटर न. 10/A सेक्टर 10 भिलाई में रहते है।

अपनी गाड़ी को एन. सतीश कुमार भैय्या के घर के बाहर सुबह लगभग 07.30 बजे गेट के सामने में खड़ी कर घर के अंदर काम करने चली गई थी, काम करके जब घर जाने के लिये लगभग 08.00 बजे निकली तब देखा जिस स्थान पर अपनी गाड़ी को खड़ी की थी वहां पर मेरी स्कूटर होण्डा एक्टीवा क्रमांक CG 07 BD 3682 कलर संफेद किमती 10,000 नही थी।

जिसे आस पास दिनांक तक पता तलाश किया कही पता नही चला कोई अज्ञात चोर द्वारा स्कूटर होण्डा एक्टीवा क्रमांक CG 07 BD 3682, कलर संफेद कीमती 10,000 रू को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में 17/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया l

विवेचना के दौरान सशक्त एप के माध्यम से आरोपी की पतासाजी कर अंशुल सैनी उम्र 18 साल साकिन सेक्टर’ 10 सडक 32, क्वाटर 18/बी, भिलाई को पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने अपने कथन में घटना घटित करना कबूल करने पर आरोपी के कब्जे से चोरी गए स्कुटी होण्डा एक्टीवा क्रमांक CG 07 BD 3682 को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी अंशुल सैनी को दिनांक 14/01/2026 को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

आरोपी :- अंशुल सैनी, उम्र-18 साल, साकिन सेक्टर 10 भिलाई नगर

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button