अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

एक्सीडेंट कर आपराधिक मानववध करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

दुर्ग । दिनांक 26.12.2025 को थाना पुलगांव क्षेत्रान्तर्गत पुलगांव चौक में मृतिका उत्तरा हरमुख* पिता गोविंद हरमुख उम्र 64 साल पता ग्राम कोलिहापुरी वार्ड नंबर 11 दुर्गा मंदिर के पास की निवासी थी जो *सुबह 06.50 बजे पुलगांव चौक के पास ऑटो से उतर कर रोड क्रास कर रही थी। तभी राजनांदगांव की तरफ से हाईवा वाहन क्रमांक CG 07 CT 8931 का चालक अपनी वाहन को पुलगांव चौक में जो हमेशा भीडभाड रहता है।

लोग आते जाते रहते है। गाडी को तेजी से चलाने से गाडी में एक्सिडेंट से किसी की भी मृत्यु, हो सकती है जानते हुए भी वाहन चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं खतरनाक तरीके से चलाते हुए रोडपार कर रही मृतिका को सामने से ठोकर मार दिया। जिससे मृतिका* गिर गयी उसे घसीटते हुए चौक से लगभग बीस मीटर ले जाकर आरोपी वाहन चालक व्दारा अपनी वाहन को चलाते हुए भाग गया, जिससे महिला का शरीर क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसकी *मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

मामले में मर्ग क्रमांक 123/2025 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था। *मर्ग जांच पर आरोपी वाहन चालक का कृत्य धारा 105 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।* दौरान विवेचना *आरोपी वाहन हाईवे ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीटी 8931 के चालक पुकेश्वर हरमुख पिता पता ग्राम पीसेगांव के द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने से *विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button