छत्तीसगढ़भिलाई

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दिया बंद को ऐतिहासिक और पूर्ण समर्थन…

भिलाई । बैठक में भिलाई चेम्बर ने सर्व समिति के द्वारा कल बंद को समर्थन दिया है। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि कांकेर जिले के आमाबेड़ा में मिशनरियों द्वारा स्थानीय जनजाति समाज पर किए गए योजनाबद्ध हमले और स्थानीय प्रशासन के भेदभावपूर्ण रवैये पर गहरा रोष व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ द्वारा 24 दिसंबर 2025 को आहूत ”छत्तीसगढ़ बंद” के समर्थन में चेम्बर ने सभी बाजारों में अपने प्रतिनिधि नियुक्त किये जो सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान 2 बजे तक बंद रखने का आह्वान करेंगे। बैठक की शुरुआत में चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि आमाबेड़ा की हृदयविदारक घटना प्रदेश के आदिवासी एवं अन्य समाजों के प्रति अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए चेम्बर इस बंद का पुरजोर समर्थन करता है।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दिया बंद को ऐतिहासिक और पूर्ण समर्थन...

भिलाई चेम्बर के चेयरमैन दिनकर बासोतिया ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण एक गंभीर और चिंतनीय मुद्दा बन चुका है। षड्यंत्रपूर्वक और धोखे से किए जा रहे धर्मांतरण को रोकना अत्यंत आवश्यक है। दुखद यह है कि ऐसी घटनाओं में स्थानीय प्रशासन का रवैया पक्षपातपूर्ण रहा है।

इस अत्याचार के खिलाफ व्यापारियों को एकजुट होकर सहयोग देना होगा। उनके आह्वान पर बैठक में उपस्थित सभी व्यापारिक प्रमुखों ने हाथ उठाकर बंद को अपना पूर्ण समर्थन दिया। अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने बताया कि बंद को इतना सुनियोजित रखा जाएगा कि ट्रांसपोर्टेशन और कच्चे माल के व्यापारियों को कम से कम आर्थिक नुकसान हो, लेकिन विरोध का संदेश स्पष्ट और कड़ा जाना चाहिए।

अजय भसीन ने आह्वान किया कि 24 दिसंबर 2025 को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर सर्व समाज के इस आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बंद के दौरान मेडिकल स्टोर्स और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे ताकि मरीजों और अति-आवश्यक यातायात में कोई बाधा न आए।

आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केवल व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आह्वान किया गया है। बाजारों में बंद सफल करने व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल नियुक्त किया गया जो स्वफूर्त दुकाने बंद कराने व्यापारियों को सूचना देंगे।

जवाहर मार्केट व सर्कुलर मार्केट क्षेत्र में शिव राज शर्मा,विजय गुप्ता,निरंकार सिंह लिंक रोड में चिन्ना राव ,प्रेम रतन गहलोत,सुपेला क्षेत्र में विनय सिंह,दर्शन खटवानी,राकेश मल्होत्रा,राहुल चेलानी,नेहरू नगर ,स्मृति नगर क्षेत्र में रॉकी अग्रवाल सेक्टर क्षेत्र में नरेश वासवानी,उत्तमचंद जैन,भिलाई 3 क्षेत्र में अनिल जेठानी,शमन लाल नाथानी, सुषमा जेठानी ,कुम्हारी में विशाल राठौर सभी बाजारों में जाकर व्यापारियों को बंद के समर्थन के लिए निवेदन करेंगे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button