
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कब से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, कितने पदों को भरा जाएगा? आइए इस खबर के जरिए ऐसे तमाम सवालों के जवाब को जानते हैं।
वैकेंसी विवरण?
इस भर्ती अभियान के जरिए अपरेंटिस के कुल 400 पदों को भरा जाएगा।
कब से शुरू होगा एग्जाम?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 25 दिसंबर 2025 से आवेदन कर सकेंगे। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 10 जनवरी है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
कैसे कर सकेंगे आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवारों को पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करना होगा।
- आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो अपने आवेदन पत्र के पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
योग्यता मानदंड
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई भी समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की उम्र 20 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 02.12.1997 से पहले और 01.12.2005 के बाद नहीं होना चाहिए (दोनों दिन शामिल हैं)।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले SC/ ST / सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये + GST और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ₹400/- + GST है। वहीं, बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 800 रुपये + GST है। फीस का पेमेंट ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है। ज़्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




