
दुर्ग । दिनांक 17.12.2025 से 21.12.2025 तक ग्राम नगपुरा में प्रख्यात शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी सीहोर वाले के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का दुर्ग पुलिस की मुस्तैदी में आज दिनाँक 21.12.2025 को शांतिपूर्ण समापन हुआ।
कार्यक्रम में प्रतिदिन विभिन्न गणमान्य नागरिकों सहित लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के तहत 30 राजपत्रित अधिकारियों सहित लगभग 450 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
कार्यक्रम में भीड़ ज्यादा होने के कारण कुछ बच्चे एवं बुजुर्ग अपने परिजनों से बिछड़ गए थे जिन्हें कार्यक्रम स्थल में स्थापित पुलिस सहायता केंद्र के माध्यम से उनके परिजनों से मिलाया गया। कार्यक्रम स्थल का सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन कैमरे से निगाह रखी जाएगी साथ ही श्रद्धालुगणों के साथ असामाजिक तत्व तथा चोरों द्वारा अपराध घटित करने के अंदेशा पर शादी वर्दी में भी पृथक से पुलिस बल लगाया गया था।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




