
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-5 अंतर्गत शहीद उद्यान, ई-लाईब्रेरी सहित पिंक उद्यान का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे द्वारा शहीद उद्यान का निरीक्षण किया गया। पूर्व दौरे में उद्यान के घाॅस की कटाई-छटाई कराने निर्देशित किया गया था।
वर्तमान में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आयुक्त ने ई-लाईब्रेरी का अवलोकन करते हुए आवश्यक छोटे कार्य को जल्द पूर्ण कराने निर्देशित किये है। जिससे आगामी समय में लाईब्रेरी का लोकार्पण किया जा सके। सड़क 40 में निर्मित पिंक उद्यान का अवलोकन किये।
उद्यान के पेवर ब्लाक को व्यवस्थित करने, नये पौधे लगाने के साथ पौधो की सिंचाई हेतु पानी व्यवस्था सुनिश्चित कराने निर्देशित किये है। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्वेता महेश्वर, उप अभियंता शंकर सुमन मरकाम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे, सूर्य सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




