अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक जगह पर तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग – दिनंाक 22.11.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना सुपेला क्षेन्त्रान्तर्गत के राधिका नगर रोड आर. के. मैदान के पास सुपेजा में एक व्यक्ति द्वारा धारदार तलवार लेकर लहराते हुए आने-जाने वाले लोगो को आतंकीत कर भयभीत कर कर रहा है, सूचना पर मौके पर सुपेला पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम अमन मारकण्डे पिता लाहाराम उम्र 19 साल निवासी शारूत्री नगर मानिक होटल के पास कब्रीस्तान गेट के सामने थाना छांवनी जिला दुर्ग (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से धारदार तलवार को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी के विरूद्ध थाना सुपेला मे अपराध क्रंमाक 1380/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव एवं सुपेला थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी – अमन मारकण्डे पिता लाहाराम उम्र 19 साल निवासी शारूत्री नगर छावनी

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button