chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस का रात्रि चेकिंग अभियान: 10 पॉइंट्स पर नाकाबंदी, 417 पर कार्रवाई…

दुर्ग/ जिला दुर्ग पुलिस द्वारा दिनांक 13.11.2025 की रात्रि 11:00 से 02:00 तक जिले के 10 महत्वपूर्ण स्थानों में नाकाबंदी कर तथा सुनसान एवं आउटर एरिया में पैदल पेट्रोलिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। नाकाबंदी के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों, अवैध रूप से शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों एवं अवैध वस्तुओं की तस्करी करने वाले लोगों की धरपकड़ हेतु चेकिंग की गई।

इस दौरान जिले मैं अंजोरा चौकी के सामने, बाफना टोल प्लाजा, जेवरा सिरसा चौकी के सामने, डीपीएस चौक भिलाई नगर, बोगदा पुलिया जामुल, कुम्हारी टोल प्लाजा, तिरंगा चौक अमलेश्वर, तर्रीघाट पाटन, रिसामा चौक अंडा, गंडई चौक धमधा आदि महत्त्वपूर्ण स्थानों में नाकाबंदी पॉइंट लगाया गया।

इन सभी नाकाबंदी पॉइंट में संबंधित थाना प्रभारियों की उपस्थिति में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल द्वारा नाकाबंदी के दौरान आने जाने वाले समस्त वाहनों, लोगों की सघन चेकिंग की गई तथा उनसे रात्रि में बाहर निकलने कारण एवं रात में यात्रा आदि करने के प्रयोजन के संबंध में जानकारी लिया गया।

इसके साथ ही चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 406 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही जिसमें 230 ई-चालान के माध्यम से मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया l

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button