chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

राज्यपाल रमेन डेका ने भिलाई स्कंदाश्रम में की पूजा अर्चना, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना…

दुर्ग/ राज्यपाल रमेन डेका ने भिलाई के हुडको स्थित स्कंदाश्रम में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। तीन दिवसीय चलने वाले इस 28वीं स्कंद षष्ठी महोत्सव के महायज्ञ में राज्यपाल श्री डेका धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका के साथ सम्मिलित हुए तथा संकल्प लेकर देवी सप्तसती का पहला अध्याय पूर्ण किया।

यह महायज्ञ हर वर्ष दिवाली के बाद स्कंद षष्ठी तिथि को दक्षिण भारतीय वेदाचार्यों द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया जाता है। कार्यक्रम में संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, एसडीएम हितेश पिस्दा सहित बड़ी संख्या में स्कंदाश्रम के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button